राजस्थान
Jaipur: गांधी भवन सार्वजनिक पुस्तकालय के उन्नयन के लिए विभाग को भेजा प्रस्ताव
Tara Tandi
29 Jun 2025 6:03 PM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने होटल अग्निकांड के बाद नगर निगम को दिए निर्देश के मुताबिक अब अजमेर शहर के होटलों व गेस्ट हाऊस की सूची को अविलम्ब ऑनलाइन जारी करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही अब शहरी क्षेत्र में नए व्यावसायिक निर्माणों के पूर्ण होने पर ही बिजली व पानी के कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। गांधी भवन सार्वजनिक पुस्तकालय के उन्नयन के लिए प्रस्ताव भी विभाग को भेज दिया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर सर्किट हाउस में नगर निगम और अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने होटल नाज अग्निकांड के बाद हुए सर्वे के आधार पर होटलों व गेस्ट हाउस की सूची अविलम्ब ऑनलाइन जारी करने के निर्देश दिए। जिससे की पारदर्शिता के साथ ही सुरक्षा मानकों के मापदण्डों की जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो सके। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि परकोटा क्षेत्र एवं इसके बाहर बन रहे नए होटल निर्माण, गेस्ट हाउस व व्यावसायिक निर्माण को बिजली-पानी कनेक्शन तभी दिए जाए जब नगर निगम से पूर्णतया प्रमाण पत्र जारी हो।
उन्होंने बताया कि गांधी भवन में लाइब्रेरी उन्नयन का प्रस्ताव भी संबंधित विभाग को भेज दिया गया है और जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसकी डिजाइन इस तरह बनाई जाएगी कि सैकड़ों विद्यार्थी एक साथ बैठकर वहां अध्ययन कर सकें। बच्चों, युवाओ और बुजुर्गों के लिए अध्ययन की पूर्ण व्यवस्था हो। लोगों में रीडिंग हैबिट विकसित करने के लिए काम किया जाए।
श्री देवनानी ने शहर के सभी नालों की सफाई सहित निर्माणाधीन नालों के कार्य प्रगति की भी समीक्षा की। शहर में कई जगहों पर सीवरेज के ओवरफ्लो होने की शिकायत पर अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि इस तरह की शिकायतें अब नहीं आनी चाहिए क्योंकि बारिश का दौर शुरू हो चुका है और इस तरह की लापरवाहियां बडे हादसे का कारण बन सकती है।
इस अवसर पर जिला प्रशासन, नगर निगम एवं एडीए के अधिकारी उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने रेजीडेंट चिकित्सकों से मुलाकात कर उचित कार्यवाही का दिया आश्वासन—
उदयपुर मेडिकल कॉलेज में हादसे का शिकार हुए डॉ. रवि शर्मा के परिजनों को आर्थिक सहायता व अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर चल रहे अजमेर के रेजीडेंट चिकित्सकों के दल ने जेएलएन प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया की उपस्थिति में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से मुलाकात की। श्री देवनानी ने पूरी घटना की विस्तृत जानकारी लेने के बाद रेजीडेंट चिकित्सकों के दल को आश्वसत किया कि वे इस पूरे प्रकरण में न्यायसंगत कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा से बात करेंगे। उन्होंने इस प्रकरण में उदयपुर कलेक्टर से भी बात कर पूरी घटना की जानकारी ली। अजमेर के रेजीडेंट चिकित्सकों ने श्री देवनानी से मुलाकात के बाद विश्वास दिलाया कि वे शनिवार शाम से ही लौट जाएंगे।
TagsJaipur गांधी भवनसार्वजनिक पुस्तकालयउन्नयन विभागभेजा प्रस्तावJaipur Gandhi BhawanPublic LibraryUpgradation DepartmentSent Proposalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





