राजस्थान

Jaipur: दादागुरु इकतीसा पाठ महोत्सव का प्रचार तेज

Admindelhi1
24 Feb 2026 3:27 AM IST
Jaipur: दादागुरु इकतीसा पाठ महोत्सव का प्रचार तेज
x
"सीएम भजनलाल शर्मा ने किया पोस्टर विमोचन"

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर 6 से 8 मार्च 2026 को जैसलमेर में आयोजित होने जा रहे त्रिदिवसीय दादागुरु इकतीसा पाठ एवं चादर महोत्सव के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थान की पावन भूमि संत परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांस्कृतिक एकात्मता की धरोहर रही है तथा यह आयोजन सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ 8 लाख सामूहिक दादागुरु इकतीसा पाठ के संकल्प को युगांतकारी आध्यात्मिक पहल बताते हुए समाज के सभी वर्गों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

6–8 मार्च को गच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरी जी की पावन निश्रा में आयोजित होने जा रहे त्रिदिवसीय चादर महोत्सव का मुख्य आकर्षण 7 मार्च को विश्वभर में एक साथ 1 करोड़ 8 लाख श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक “दादागुरु इकतीसा पाठ” का ऐतिहासिक महासंकल्प रहेगा। निर्धारित समय पर देश–विदेश में श्रद्धालु एक साथ पाठ करेंगे, जिससे वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा। इस विराट महोत्सव के प्रेरणास्रोत आचार्य जिनमनोज्ञ सागर हैं ।

पोस्टर विमोचन अवसर पर ज्योति कुमार कोठारी, राष्ट्रीय संयोजक, दर्शन कोठारी ट्रस्टी खरतर गच्छ संघ एवं संयुक्त सचिव राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स, शांतिलाल गोलेछा अध्यक्ष तेरापंथी सभा, रणजीत हीरावत सहमंत्री तेरापंथी सभा और राजेश सिंघवी मंत्री जेआईटीओ राजस्थान मौजूद रहे।

Next Story