राजस्थान
Jaipur: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की प्रगति की समीक्षा की
Tara Tandi
15 Jun 2025 4:13 PM IST

x
Jaipur जयपुर । कौशल एवं रोजगार राज्यमंत्री श्री के.के. विश्नोई शनिवार को पाली पहुंचे और सर्किट हाउस में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान सहित अन्य कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप सभी कार्य समयबद्व रूप से पूरे किये जाएंगे और धरातल पर भी नजर आयेंगे।
श्री विश्नोई ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान महत्वपूर्ण अभियान है, जिसमें जल के महत्व को देखते हुये इसके सरंक्षण और संग्रहण पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर राजस्थान में अनेक विकास कार्य करवा रही है ।
श्री विश्नोई ने अभियान से जुड़े प्रमुख विभाग पीएचईडी, जल संसाधन, वाटरशेड, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत जिले में चल रहे कार्यों व जल संरक्षण व जल संग्रहण के कार्यों की जानकारी ली और सार्थक रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कैच द रैन अभियान, एसबीएम अभियान के तहत साफ—सफाई, वन विभाग के पौधारोपण अभियान व जिले का लक्ष्य,सीएसआर में होने वाले कार्य, चिकित्सा विभाग के कार्यों, राइजिंग राजस्थान की वर्तमान प्रगति तथा जिले में चल रहे अन्य कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
उन्होंने यूआईटी द्वारा जिले में करवाये जा रहे कार्यों तथा विभिन्न विभागों की गतिविधियों की जानकारी ली और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी—कर्मचारी मौजूद रहे।
TagsJaipur वंदे गंगा जल संरक्षणजन अभियानप्रगति समीक्षा कीJaipur Vande Ganga water conservationpublic campaignprogress reviewedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





