राजस्थान
Jaipur: सहायक आचार्य चयन प्रक्रिया में प्रगति, दो विषयों में सफल अभ्यर्थियों के नाम घोषित
Tara Tandi
4 July 2025 1:40 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग ) संवीक्षा परीक्षा-2021 के अंतर्गत ब्रॉड स्पेशियलिटी के पदों हेतु एनेस्थीसिया के 54 तथा पीडियाट्रिक्स के 61 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु सफल घोषित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि एनेस्थीसिया के पदों हेतु संवीक्षा परीक्षा का आयोजन 5 मई 2022 को किया गया था। परीक्षा अंतर्गत पात्रता जांच के लिए विचारित सूची 14 जनवरी 2025 को जारी की गई थी।
इसी प्रकार पीडियाट्रिक्स के पदों हेतु संवीक्षा परीक्षा का आयोजन 6 मई 2022 को किया गया था। परीक्षा अंतर्गत पात्रता जांच के लिए विचारित सूची 18 नवंबर 2024 को जारी की गई थी।
उक्त विषयों की विचारित सूची मैं सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच उपरांत अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार की तिथि के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को यथा समय अवगत करवा दिया जाएगा।
TagsJaipur सहायक आचार्य चयनप्रक्रिया प्रगतिदो विषयों सफल अभ्यर्थियोंनाम घोषितJaipur Assistant Professor selectionprocess progresssuccessful candidates of two subjectsnames declaredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





