
x
Jaipur जयपुर । विश्व पशु कल्याण दिवस 4 अक्टूबर को प्रति वर्ष एक अभियान के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर शनिवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम श्री जसवंत सिंह बिश्नोई, अध्यक्ष, राजस्थान राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड की अध्यक्षता में ंपशुपालन विभाग एवं राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में गौ पुनर्वास केंद्र, हिंगोनिया गौशाला, जयपुर में आयोजित किया गया। विश्व पशु दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ’सेव एनिमल्स, सेव द प्लेनेट’ की थीम पर मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जीव जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा गायों को हरा चारा, गुड़ और पशु आहार खिलाकर किया गया। इस अवसर पर श्री बिश्नोई ने कहा कि पशु न केवल हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा हैं बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था में भी इनका बहुत योगदान है। इनसे हमारे पर्यावरण का संतुलन बना रहता है।
उन्होंने कहा कि पशुओं के प्रति करुणा, संवेदनशीलता और दया भाव रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे पशुओं के साथ प्रेमपूर्ण और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि पशुओं के संदर्भ में किए जाने वाले सभी कल्याणकारी कार्य समाज सेवा के ही हैं। अध्यक्ष श्री बिश्नोई ने कहा कि गाय और अन्य पशु हमारे सांस्कृतिक एवं सामाजिक जीवन का आधार हैं। विश्व पशु दिवस का संदेश केवल एक दिन तक ही सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हर दिन हमें पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और करुणा से व्यवहार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पशु हमारे पर्यावरण और जैव विविधता के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। यदि हम पशुओं की रक्षा करेंगे तो धरती का संतुलन सुरक्षित रहेगा। पॉलीथिन का त्याग पशुओं और धरती की सुरक्षा की दिशा में सबसे बड़ा कदम है। पशु कल्याण केवल सरकार का कार्य नहीं है बल्कि हर नागरिक का दायित्व है।
इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष ने पशु कल्याण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक पोस्टर का विमोचन किया जिसमें पशुओं के प्रति हमारे दायित्वों के महत्वपूर्ण संदेश दिए गए हैं। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को सामूहिक रूप से पॉलीथिन बैग का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान श्री बिश्नोई ने हिंगोनिया गौशाला का अवलोकन करते हुए गाय पर रुमिनोटोमी ऑपरेशन का लाइव प्रदर्शन भी देखा।
इस अवसर पर निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. आनंद सेजरा सहित विभागीय अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
TagsJaipur विश्व पशु कल्याण दिवसकार्यक्रम आयोजनJaipur World Animal Welfare Dayprogram organizationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





