राजस्थान
Jaipur: प्राध्यापक भर्ती परीक्षा: चयनित अभ्यर्थियों को भरना होगा विस्तृत आवेदन
Tara Tandi
24 April 2025 2:55 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राध्यापक विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत व्याकरण, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, साहित्य, यजुर्वेद व इतिहास विषय की विचारित सूची में सफल अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने होंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन तथा दस्तावेज सत्यापन के संबंध में आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना आवश्यक रूप से सुनिश्चित करनी होगी। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
ऑनलाईन विस्तृत आवेदन-पत्र भरने का लिंक आयोग द्वारा निम्नानुसार खोला जाएगा-
व्याकरण व अंग्रेजी विषय - दिनांक 23 अप्रेल से 29 अप्रेल 2025 (रात्रि 11.59) तक
राजनीति विज्ञान व साहित्य विषय - दिनांक 28 अप्रेल से 4 मई 2025 (रात्रि 11.59) तक
यजुर्वेद व इतिहास विषय - दिनांक 29 अप्रेल से 5 मई 2025 (रात्रि 11.59) तक
संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षान्तर्गत विषय- व्याकरण तथा अंग्रेजी हेतु दिनांक 16 अप्रेल 2025, राजनीति विज्ञान व साहित्य हेतु दिनांक 21 अप्रेल 2025 तथा यजुर्वेद व इतिहास हेतु दिनांक 22 अप्रेल 2025 को विचारित सूचियां जारी की गई थी। विचारित सूचियों में अस्थाई रूप से सम्मिलित किए गए सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (संस्कृत शिक्षा विभाग) द्वारा ही की जायेगी।
अतः ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के उपरांत प्रिंट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 02 प्रतियों में प्रिंट कर अपने पास संभाल कर रखें एवं संस्कृत शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होवें। इस हेतु संबंधित विभाग द्वारा ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु सूचित कराने की कार्यवाही संपादित की जायेगी एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अलग से कोई सूचना अभ्यर्थियों को प्रेषित नहीं की जायेगी। विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन हेतु निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में विचारित नहीं किया जायेगा। संबंधित विभाग से दस्तावेज जांच/सत्यापन उपरांत, पात्र अभ्यर्थियों की सूची विभाग द्वारा आयोग को भेजी जाएगी, जिसके उपरांत आयोग द्वारा परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति हेतु संबंधित विभाग को अभिस्तावित किये जायेंगे।
TagsJaipur प्राध्यापक भर्ती परीक्षाचयनित अभ्यर्थियोंभरना विस्तृत आवेदनJaipur Professor Recruitment ExamSelected CandidatesFill Detailed Applicationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





