राजस्थान
Jaipur: 6 जुलाई को होगी प्राध्यापक और कोच भर्ती परीक्षा, संशोधित कार्यक्रम जारी
Tara Tandi
24 Jun 2025 11:53 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राध्यापक एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2024 अब 6 जुलाई को संपन्न होगी। आयोग द्वारा परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए परीक्षा कार्यक्रम को 2 दिन एक्सटेंड कर दिया गया है।
आयोग सचिव ने बताया कि आयोग द्वारा तीन विषयों में यूजीसी नेट परीक्षा के आरपीएससी की परीक्षाओं से क्लेशिंग के चलते संस्कृत, राजनीति विज्ञान तथा समाजशास्त्र विषय के अभ्यर्थियों हेतु परीक्षा कार्यक्रम को आंशिक रूप से संशोधित किया है।
अब यह रहेगा उक्त विषयों का परीक्षा कार्यक्रम—
ग्रुप-ए में सम्मिलित संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2025 को प्रातः 9 से 12 बजे तक किया जाएगा। पूर्व में इस परीक्षा का आयोजन 25 जून 2025 को किया जाना निर्धारित किया गया था। इस विषय के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन 23 जून 2025 को किया जा चुका है।
ग्रुप-बी में सम्मिलित समाजशास्त्र विषय की परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2025 को दोपहरः 2.30 से 5.30 बजे तक किया जाएगा। पूर्व में इस परीक्षा का आयोजन 29 जून 2025 को किया जाना निर्धारित किया गया था। इस विषय के अभ्यर्थियों की सामान्य प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित दिनांक 26 जून 2025 को ही किया जाएगा।
राजनीति विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों हेतु सामान्य ज्ञान की परीक्षा का आयोजन अब 6 जुलाई 2025 को प्रातः 10 से 11.30 बजे तक किया जाएगा। पूर्व में इस विषय के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य ज्ञान की परीक्षा का आयोजन ग्रुप-बी के अन्तर्गत 26 जून 2025 को किया जाना निर्धारित किया गया था।
राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन भी 6 जुलाई 2025 को दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक किया जाएगा। पूर्व में इस परीक्षा का आयोजन 26 जून 2025 को निर्धारित था।
TagsJaipur 6 जुलाई प्राध्यापककोच भर्ती परीक्षासंशोधित कार्यक्रम जारीJaipur 6 July ProfessorCoach Recruitment ExamRevised Program Releasedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





