राजस्थान

Jaipur: कारागार विभाग भर्ती: आयोग ने जारी की फिजिकल टेस्ट की योजना

Tara Tandi
6 Jun 2025 12:59 PM IST
Jaipur: कारागार विभाग भर्ती: आयोग ने जारी की फिजिकल टेस्ट की योजना
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उप कारापाल (कारागार विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 की शारीरिक दक्षता परीक्षा की स्कीम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 1 जुलाई 2024 को उप कारापाल के 73 पदों पर भर्ती के लिए आयोग द्वारा विज्ञापन जारी किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई 2025 को किया जाना प्रस्तावित है।
Next Story