राजस्थान
Jaipur: प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने गांधी वाटिका का निरीक्षण किया
Tara Tandi
26 July 2025 12:09 PM IST

x
Jaipur जयपुर। प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति श्री राजेश यादव ने जयपुर के सेन्ट्रल पार्क स्थित गाँधी वाटिका का शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्यटन आयुक्त रूकमणि रियाड़ पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशक श्री पंकज धरेन्द्र तथा गांधी वाटिका के अधीक्षक श्री नीरज त्रिपाठी उपस्थित रहें।
प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन श्री राजेश यादव ने कई स्थानों पर संग्रहालय में राइटअप स्टैंडी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्यू आर कोड लिंक के माध्यम से शार्ट वर्चुअल टूर बनवाये जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल / कॉलेज शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से सम्पर्क पर कर छात्र-छात्राओं को गांधी वाटिका में भ्रमण करवाये जाने के लिए प्रेरित कराने हेतु भी निर्देश दिए।
श्री यादव ने म्यूजियम में हिन्दी ऑडियों को अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करवाकर पर्यटकों की डिमाण्ड अनुसार दिखाया जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहाँ प्रदर्शित गाँधी जी से जुड़ी सामग्री की बुकलेट छपवाने और इस संग्राहालय के सम्बन्ध में डिजिटल जानकारी अन्य पर्यटक स्थलों पर प्रदर्शित किये जाने के निर्देश दिए।
प्रमुख शासन सचिव ने गांधी वाटिका में लाईब्रेरी में पुस्तकों की संख्या को बढ़ाने और रेफरेन्स लाइब्रेरी के रूप में तैयार किया जाने निर्देश दिए।
प्रमुख शासन सचिव ने गांधी वाटिका में जवाहर कला केन्द्र की तर्ज पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को चालू किया जाने एवं उपलब्ध जगहों को यथोचित किराये के साथ संस्थानों को उपलब्ध करवाये जाने के निर्देश दिए।
TagsJaipur प्रमुख शासन सचिवराजेश यादवगांधी वाटिकानिरीक्षण कियाJaipur Chief Government SecretaryRajesh Yadavinspected Gandhi Vatikaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





