राजस्थान

Jaipur: जयपुर में मुहर्रम को लेकर तैयारियां तेज, 300 से ज्यादा ताजिया जुलूस प्रस्तावित

Admindelhi1
25 Jun 2026 4:37 PM IST
Jaipur: जयपुर में मुहर्रम को लेकर तैयारियां तेज, 300 से ज्यादा ताजिया जुलूस प्रस्तावित
x
मुहर्रम के अवसर पर जयपुर में व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था

जयपुर: इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की कर्बला में दी गई महान शहादत की याद में मुहर्रम पर्व शुक्रवार को राजधानी जयपुर में अकीदत, एहतराम और गमगीन माहौल के बीच मनाया जाएगा। मुहर्रम का चांद नजर आने के साथ ही शहर के इमामबाड़ों और मुस्लिम बहुल इलाकों में धार्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

मुहर्रम के अवसर पर जयपुर शहर के विभिन्न मोहल्लों और क्षेत्रों से करीब 300 से अधिक छोटे-बड़े ताजियों के जुलूस निकाले जाएंगे। अकीदतमंद मातम और श्रद्धा के साथ ताजियों को लेकर निर्धारित मार्गों से गुजरेंगे।ताजियों के जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ और जोरावर सिंह गेट पहुंचेंगे। इसके बाद सभी जुलूस रामगढ़ मोड़ स्थित कर्बला मैदान की ओर रवाना होंगे, जहां इस्लामी परंपरा के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इससे पूर्व गुरुवार रात को शहर के विभिन्न इमामबाड़ों से ताजियों को अदब और एहतराम के साथ बाहर निकाला गया। अकीदतमंदों ने ताजियों को निर्धारित चौराहों और स्थानों पर पहुंचाया, जहां से शुक्रवार को मुख्य जुलूसों की शुरुआत होगी। मुहर्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है,ताकि जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।

Next Story