राजस्थान

Jaipur: आईएमएसओएस 2026-बीएमकॉन की तैयारियां पूरी

Admindelhi1
6 March 2026 1:50 AM IST
Jaipur: आईएमएसओएस 2026-बीएमकॉन की तैयारियां पूरी
x
"जयपुर बनेगा ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञों का केंद्र"

जयपुर: भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं इंडियन मस्क्यूलोस्केलेटल ऑन्कोलॉजी सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आईएमएसओएस 2026-बीएमकॉन का आयोजन 6 से 8 मार्च तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत 6 मार्च को वर्कशॉप के साथ होगी, जबकि मुख्य कॉन्फ्रेंस 7 मार्च से आरआईसी परिसर में प्रारंभ होगी। इसमें देश-विदेश के 450 से अधिक बोन कैंसर विशेषज्ञ भाग लेंगे।

7 मार्च को होने वाले उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, साउथ वेस्टर्न कमांड होंगे।

कॉन्फ्रेंस में ऑर्थोपेडिक ऑन्कोलॉजी, हड्डी एवं सॉफ्ट टिश्यू कैंसर के नवीनतम उपचार, अनुसंधान, सर्जिकल तकनीकों और बहु-विषयक दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श होगा। ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. प्रवीण गुप्ता ने बताया कि बोन कैंसर उपचार से जुड़े नवीन अनुसंधान और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। मेडिकल डायरेक्टर डॉ. गीतांजली अग्रवाल जोशी ने सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. अरविंद ठाकुरिया ने बताया कि पहले दिन पैथोलॉजी-रेडियोलॉजी एवं मेडिकल-रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विषयों पर दो वर्कशॉप होंगी। डॉ. शशि बंसल, डॉ. अजय बापना, डॉ. शाह रावत और डॉ. पुष्पलता गुप्ता के निर्देशन में विशेषज्ञों व मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

कॉन्फ्रेंस में इंटरनेशनल स्पीकर्स के रूप में डॉ. रॉब पोलॉक (यूके), डॉ. फिलिप टी. फुनोविक्स (ऑस्ट्रिया), डॉ. विवेक अजीत सिंह (मलेशिया) और डॉ. गुरपाल सिंह (सिंगापुर) सहित 150 राष्ट्रीय वक्ता एवं आईएमएसओएस के अध्यक्ष डॉ. आशीष गुलिया शामिल होंगे। वर्कशॉप और शैक्षणिक सत्रों के साथ ई-पोस्टर प्रस्तुति भी आयोजित की जाएगी।

Next Story