राजस्थान

Jaipur: श्री माथुर चतुर्वेदी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 8 सितंबर को होगा

Admindelhi1
7 Sept 2024 12:45 PM IST
Jaipur: श्री माथुर चतुर्वेदी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 8 सितंबर को होगा
x

जयपुर: श्री माथुर चतुर्वेदी युवा सभा की ओर से समाज की प्रतिभाओं का सम्मान एवं स्नेह सम्मेलन 8 सितंबर को गिरिराज फार्म, शिवदासपुरा में होगा। विधानसभा अध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी एवं कार्यक्रम संयोजक अंशुमान चतुर्वेदी के अनुसार कार्यक्रम में वर्ष 2015 से 2024 के बीच विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।

इसमें राज्य स्तरीय सम्मानित शिक्षक, यूपीएससी, आरपीएससी, सीए, मेडिकल, आईआईटी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थी, शिक्षा और रोजगार में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले समाज के लोग आवेदन कर सकते हैं।

Next Story