राजस्थान
Jaipur: जन अभियान के तहत प्रभात फेरी एवं जागरुकता रैली का हुआ आयोजन
Tara Tandi
9 Jun 2025 10:38 AM IST

x
Jaipur जयपुर । वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत रविवार को जयपुर के सांगानेर तहसील की भापुरा की बावड़ी से प्रभात फेरी एवं जन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी तादाद में जन प्रतिनिधियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, संगठनों के सदस्यों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम स्थल पर वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान, पौधारोपण तथा पक्षियों के लिए परिंडा वितरण जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में ग्रामीण जनभागीदारी एवं जनजागरूकता सुनिश्चित करते हुए श्रमदान का कार्यक्रम भी आयोजित करवाया गया।
इस अवसर पर विकास अधिकारी श्रीमती ज्योति प्रजापत, सहायक अभियंता श्री हरीश वर्मा (नरेगा), श्री मुकेश देवेन्दा (वाटरशेड) सहित अन्य विभागीय अधिकारी, पंचायत समिति के गणमान्य व्यक्ति एवं कई ग्रामीणों ने भाग लिया।
TagsJaipur जन अभियानप्रभात फेरीजागरुकता रैली आयोजनJaipur public campaignPrabhat Pheriawareness rally eventजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





