राजस्थान

Jaipur: 719 नर्सिंग़ ऑफिसर का पदस्थापन

Tara Tandi
16 May 2025 10:36 AM IST
Jaipur: 719 नर्सिंग़ ऑफिसर का पदस्थापन
x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग रिक्त पदों पर भर्ती एवं पदस्थापन के कार्य को पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 719 नर्सिंग ऑफिसर को प्रदेशभर में विभिन्न रिक्त पदों पर पदस्थापित किया है।
निदेशक अराजपत्रित श्री राकेश शर्मा ने बताया कि 8750 पदों के लिए नर्सिंग ऑफिसर भर्ती की प्रक्रिया को पूरा करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने विगत दिनों परिणाम जारी किया था। पूर्व में करीब 7674 नर्सिंग ऑफिसर को नियुक्ति दे दी गई थी। विभिन्न कारणों से जिन अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया था, उनमें से 719 और अभ्यर्थियों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने गुरूवार को नियुक्ति देते हुए पदस्थापन कर दिया है। नर्सिंग आफिसर भर्ती होने से प्रदेशभर में चिकित्सा सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा सकेगा
Next Story