राजस्थान
Jaipur: प्रदेश के उद्योगों के लिए सकारात्मक संकेत: भजनलाल शर्मा
Admindelhi1
13 Nov 2025 12:24 PM IST

x
जयपुर: राजस्थान ने व्यवसाय प्रवेश, श्रम नियमन सुविधाएं, पर्यावरण पंजीकरण और सेवा क्षेत्र में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। भारत सरकार के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान 2024 के अंतर्गत प्रदेश को इन चार व्यावसायिक सुधारों की श्रेणियों में शीर्ष उपलब्धि हासिल करने वाले राज्य के रूप में मान्यता दी है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। राजस्थान के व्यापारिक परिवेश को सुगम एवं प्रगतिशील बनाने की दिशा में यह सफलता हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक सुधारों को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार प्रदेश को देश का अग्रणी निवेश गंतव्य बनाने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है।
Tagsजयपुरप्रदेशउद्योगोंसकारात्मकसंकेतभजनलाल शर्माJaipurstateindustriespositivesignalBhajanlal Sharmaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताज़ा ख़बरेंहिंदी समाचारभारत समाचारख़बरों का सिलसिलाआज की ब्रेकिंग न्यूज़आज की बड़ी ख़बरेंमिड डे अख़बारजनतासमाचार न्यूज़समाचारJanata Se Rishta NewsJanata Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsNews UpdatesToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day NewspaperPublicPeopleNews
Next Story





