राजस्थान

Jaipur: पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, सगा भाई ही निकला चोर

Admindelhi1
17 Sept 2024 1:55 PM IST
Jaipur: पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, सगा भाई ही निकला चोर
x

जयपुर: विश्वकर्मा थाना पुलिस ने अपने ही भाई के यहां चोरी करने वाले सगे भाई समेत 3 जनों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि 14 सितम्बर को परिवादी रमेश चंद निवासी जैसल्या ने रिपोर्ट दी कि उसके घर में बड़ा लोहे का बक्सा रखा है। इसमें सभी जेवर रखे हैं।

परिवादी ने बताया कि 12 सितम्बर को जब वह घर में झाड़ू लगा रहा था। इस दौरान चांदी की पायजेब की कील दिखी तो मुझे शक हुआ तो हमने बक्सा खोलकर देखा तो पता चला कि सारा सामान गायब था।

इस रिपोर्ट पर टीम ने जांच कर रमेश के भाई आरोपी भागचंद गुर्जर (24) जैसल्या विश्वकर्मा समेत दिनेश सोनी (22) देविका नगर और राजकुमार यादव (23) उद्योग विहार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story