राजस्थान

Jaipur: जनसुनवाई के लिए मुहाना थाना पहुंचेंगे पुलिस कमिश्नर

Admindelhi1
1 Aug 2026 9:16 AM IST
Jaipur: जनसुनवाई के लिए मुहाना थाना पहुंचेंगे पुलिस कमिश्नर
x
मुहाना थाना बनेगा पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई का केंद्र

जयपुर: आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल शनिवार, 1 अगस्त को पुलिस थाना मुहाना में जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी।

इस दौरान मानसरोवर सर्किल के मुहाना, शिप्रा पथ, मानसरोवर, पत्रकार कॉलोनी और नारायण विहार थाना क्षेत्रों के परिवादियों की शिकायतें सुनी जाएंगी। पुलिस प्रशासन के अनुसार जनसुनवाई का उद्देश्य क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करना तथा पुलिस-जन संवाद को और अधिक प्रभावी बनाना है।

उल्लेखनीय है कि जयपुर पुलिस कमिश्नर मित्तल द्वारा पूर्व में एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा, सामुदायिक भवन सांगानेर, पुलिस थाना शिप्रापथ, विद्याधर नगर, भांकरोटा, बस्सी, शिवदासपुरा, चौमू, आमेर, रामगंज, चित्रकूट, मालवीय नगर, करधनी, प्रताप नगर एवं जामडोली में भी जनसुनवाई आयोजित कर आमजन को राहत प्रदान की जा चुकी है।

Next Story