राजस्थान

जयपुर: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के लिए घूम रहे चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
11 April 2022 4:54 PM IST
जयपुर: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के लिए घूम रहे चार बदमाशों को किया गिरफ्तार
x

सिटी क्राइम न्यूज़: जयपुर पुलिस की ओर से जयपुर शहर में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत बजाज नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ चरस की तस्करी करने के मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 72 ग्राम चरस व तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त किया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी शीशराम मीना ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ चरस की तस्करी करने के मामले में साहिल सिंह राठौड़ (22) निवासी निर्माण नगर श्याम नगर हाल बैनाड रोड मुरलीपुरा, हर्षित सिंह (22) निवासी भोमिया नगर झोटवाड़ा, कृष्ण अग्रवाल (21) निवासी गणेश कॉलोनी झोटवाड़ा और राज्यवर्धन सिंह नरूका (21) निवासी श्रवण कॉलोनी झोटवाड़ा को गिरफ्तार किया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना इलाके में स्थित टोंक रोड बिग बाजार के पास कार सवार कुछ लड़के सदिग्ध दिख है और सम्भवत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने की फिराक में इधर उधर घूम रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कार सवार तस्करों ने पुलिस को देख भागने लगे। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार चारों तस्करों को धर—दबोचा और कार की तलाशी में 72 ग्राम चरस मिली। फिलहाल पुलिस आरोपितों से चरस की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

Next Story