राजस्थान

जयपुर: पुलिस ने एटीएम लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग के चार बदमाश को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
21 March 2022 6:59 PM IST
जयपुर: पुलिस ने एटीएम लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग के चार बदमाश को किया गिरफ्तार
x

राजस्थान क्राइम न्यूज़ अपडेट: जालौर जिले के सायला कस्बे में स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर लूट की वारदात करने वाले अंतर राज्य गैंग के चार बदमाशों को पुलिस व साइबर सेल की टीम ने भिवाड़ी डीएसटी के सहयोग से हरियाणा व यूपी से गिरफ्तार कर लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है।

जालौर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि आरोपित आदिल उर्फ नकट पुत्र खुर्शीद व मुबारिक उर्फ नोका पुत्र नूर मोहम्मद निवासी अन्दरौला थाना हथीन जिला पलवल, शहजाद उर्फ चिंकू पुत्र ईसब मेव निवासी थाना तावडू जिला नूंह हरियाणा एवं सलमान मेव पुत्र कमरुद्दीन (26) निवासी नगला पटवारी थाना क्यारसी जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित सीकर के लक्ष्मणगढ़, हरियाणा में पलवल व अन्य स्थानों पर एटीएम तोड़ने की वारदातों में जेल जा चुके हैं। आरोपित उत्तर प्रदेश के लखनऊ व जेवर मध्यप्रदेश के श्योपुर व मुरैना जिले में एटीएम लूट की वारदातों में वांछित है। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपित सलमान ने एटीएम लूट की वारदात के लिए अपने दोस्तों को हरियाणा से एटीएम तोड़ने के औजार के साथ बुलाया। 8 मार्च को जयपुर-अजमेर होते हुए उसके साथी भीनमाल पहुंचे। सलमान ने भीनमाल स्थित एक गैरेज के संचालक से स्विफ्ट कार ली और भीनमाल कस्बे के विभिन्न एटीएम की रेकी करवाई। मगर वे वहां एटीएम लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे सके। उसके बाद 10 मार्च को सलमान ने आरोपितों को कस्बा सायला के एटीएम की रेकी करवाई तथा उसी रात को वारदात को अंजाम दे दिया गया था।

Next Story