जयपुर: पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के आरोप में पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार, ठगने का भी आरोप

राजस्थान क्राइम न्यूज़: भरतपुर जिले के नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को सेक्सटॉर्शन के आरोप में पिता- पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए है। बताया गया कि पिता अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर फेसबुक पर लड़की बन कर दोस्ती करते और फिर उसके बाद वीडियो कॉलिंग कर अश्लील वीडियो बनाकर लोगों से रुपयों की मांग करते थे। यह पीड़ितों के रुपये न देने पर वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते थे। आरोपित खुद को यूट्यूब का अधिकारी बनकर अश्लील वीडियो डिलीट करवाने के लिए भी पैसे की डिमांड करते थे।
भरतपुर पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सेक्सटॉर्शन के आरोप में गांव बिड़गवा के एक खेत में पेड़ के नीचे मोबाइल पर सैक्स चैट कर रहे अजीम मेव पुत्र भागमल (58) को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने उसके नाबालिग बेटे को भी निरुद्ध किया है। जिनके पास मिले मोबाइलों में कई अश्लील वीडियो, सेक्स चैट, पेटीएम अकाउंट, मेल आईडी मिले हैं।





