राजस्थान

Jaipur: उपाध्याय की अंत्योदय की नीति पर कार्य कर रहे हैं पीएम मोदी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Admindelhi1
26 Sept 2024 12:26 PM IST
Jaipur: उपाध्याय की अंत्योदय की नीति पर कार्य कर रहे हैं पीएम मोदी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
x
आमजन को भाजपा परिवार का सदस्य बनाया

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने बूथ पर पहुंचे और आमजन को भाजपा परिवार का सदस्य बनाया।

मुख्यमंत्री ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के श्योपुर मंडल के बूथ संख्या 225 और 226 पर पहुंचकर लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं के साथ-साथ भाजपा की रीति-नीति की जानकारी दी और लोगों को पार्टी से जुड़ने का निमंत्रण दिया. शर्मा ने कहा कि उपाध्याय के विचारों पर चलकर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय नीति पर काम कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य की डबल इंजन सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए योजनाएं चला रही है.

Next Story