राजस्थान

Jaipur : राज्यपाल मित्र को जन्मदिन पर CM भजनलाल सहित PM मोदी ने फोन कर दी बधाई

Tara Tandi
1 July 2024 11:24 AM IST
Jaipur : राज्यपाल मित्र को जन्मदिन पर CM भजनलाल सहित PM मोदी ने फोन कर दी बधाई
x
Jaipurजयपुर । राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के जन्म दिन पर सोमवार प्रात: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने श्री मिश्र के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं में काम करते हुए उन्होंने शुचिता के साथ आदर्श जीवन मूल्यों को जिया है। उन्होंने राज्यपाल के सेवाभाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने को अनुकरणीय बताया।राज्यपाल श्री मिश्र को जन्म दिन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने भी फोन कर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ तथा मंगलमय जीवन की कामना की। श्री मिश्र को जन्म दिन पर जम्मू—कश्मीर के उप राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा सहित देश के विभिन्न राज्यों से मंत्री, सांसद, विधायक एवं विशिष्टजन भी फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Next Story