राजस्थान
Jaipur: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भामाशाहों एवं प्रेरकों का होगा सम्मान
Tara Tandi
25 Jun 2025 2:11 PM IST

x
Jaipur जयपुर । शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भामाशाहों एवं प्रेरकों के सम्मान में शनिवार 28 जून 2025 को जयपुर के तक्षशिला सभागार, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, जवाहर नगर में 29 वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शैक्षिक व भौतिक उन्नयन की दिशा में उल्लेखनीय आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया जाएगा।
संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा जयपुर संभाग श्रीमती मंजू शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 134 भामाशाहों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा, जिसमें एक करोड़ रुपये या उससे अधिक सहयोग करने वाले 35 भामाशाहों को "शिक्षा विभूषण" सम्मान तथा 30 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक सहयोग करने वाले 99 भामाशाहों को "शिक्षा भूषण" सम्मान प्रदान किया जाएगा। साथ ही, समारोह में राज्य स्तर पर 89 प्रेरकों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने भामाशाहों को पचास लाख रुपये या उससे अधिक राशि के सहयोग के लिए प्रेरित किया है।
जिला स्तर पर भी आयोजित होंगे कार्यक्रम, दानदाता होंगे सम्मानित
श्रीमती शर्मा ने बताया कि राज्य में जिला स्तर पर भी भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिनमें एक लाख से 29,99,999 रुपये तक सहयोग करने वाले दानदाताओं तथा 5 लाख से 49,99,999 रुपये तक की राशि हेतु भामाशाहों को प्रेरित करने वाले प्रेरकों को सम्मानित किया जाएगा।?
TagsJaipur शिक्षा क्षेत्रउत्कृष्ट योगदानभामाशाहों प्रेरकों सम्मानJaipur education sectorexcellent contributionhonoring philanthropists and motivatorsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





