राजस्थान
Jaipur: पीएचईडी मंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक में पाली जिले में पेयजल स्थिति की समीक्षा
Tara Tandi
30 May 2025 7:24 PM IST

x
Jaipur जयपुर । पीएचईडी मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी ने शुक्रवार को पाली कलेक्ट्रेट में अपने विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले में पेयजल की वर्तमान स्थिति, मांग, आपूर्ति, चालू और और प्रस्तावित पेयजल परियोजनाओं की स्टेटस रिपोर्ट पर चर्चा कर दिशा—निर्देश दिए। बैठक में पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने भी पेयजल वितरण के बारे में अपनी बात रखी, सुझाव दिए।
श्री चौधरी ने जिले के सभी ब्लॉक पाली, मारवाड़, सोजत, बाली, सुमेरपुर, रोहट के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल उपलब्धता, वितरण व परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आमजन को गर्मी में सुचारू व समयबद्ध रूप से पेयजल वितरण करने तथा अवैध कनेक्शनों को अभियान चलाकर काटने के निर्देश दिए।
उन्होंने पेयजल समस्या वाले क्षेत्रों में टैंकर से पेयजल आपूर्ति करने तथा इसका समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने पेयजल की विभिन्न योजनाओं जैसे जल जीवन मिशन के स्वीकृत और बकाया कार्यों, अमृत 2.0 आदि प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में श्री जोराराम कुमावत ने जिला विशेषकर सुमेरपुर क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मारवाड़ जंक्शन विधायक श्री केसाराम चौधरी ने अपने क्षेत्र में पेयजल सप्लाई के बारे में जानकारी दी। पाली के पूर्व विधायक श्री ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति श्री महेन्द्र बोहरा ने भी अपने सुझाव दिए, मांग रखी। जिला कलक्टर श्री एल.एन. मंत्री ने जिले की वर्तमान स्थिति, आपात व्यवस्था, निरीक्षण व योजनाओं की जानकारी दी।
TagsJaipur पीएचईडी मंत्रीविभागीय समीक्षा बैठकपाली जिलेपेयजल स्थिति समीक्षाJaipur PHED Ministerdepartmental review meetingPali districtdrinking water status reviewजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





