राजस्थान
Jaipur: स्वाधीनता दिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कार्मिक हुए सम्मानित
Tara Tandi
17 Aug 2025 12:39 PM IST

x
Jaipur जयपुर । 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा को राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में शासन सचिवालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र सेवा और संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प दिलवाया ।
समारोह में राज्य के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को योग्यता सम्मान के रूप में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वाधीनता दिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री रमेश गुर्जर, वरिष्ठ सहायक श्री रिंकू मीणा, कनिष्ठ सहायक श्री मुकेश मीणा एवं श्री रोहित उमरवाल, श्री बृजमोहन मीणा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण कान्त पाठक (शासन सचिव कार्मिक विभाग), श्री कजोड़मल मीणा (अध्यक्ष राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ जयपुर) उपस्थित रहे।
TagsJaipur स्वाधीनता दिवससूचना जनसंपर्क विभागकार्मिक सम्मानितJaipur Independence DayInformation Public Relations DepartmentEmployees Honoredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





