राजस्थान
Jaipur: जाली बिल के जरिए करोड़ों की कर चोरी, व्यक्ति गिरफ्तार
Tara Tandi
3 May 2025 3:56 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मुकेश कुमार पुत्र गोपाल लाल फर्म भागीदार मैसर्स गोपाल मैटल ट्रेडर्स, वी.के. आई., जयपुर को अस्तित्वहीन बोगस फर्मों से फर्जी बिलों के माध्यम से मिथ्या आगत कर उपभोग किये जाने के आरोप में वृत-बी, प्रवर्तन शाखा-तृतीय, राजस्थान, जयपुर द्वारा गिरफ्तार किया गया।
मुकेश कुमार के द्वारा फर्म मैसर्स श्री गोपाल मैटल ट्रेडर्स में विभिन्न वर्षों में बिना माल की वास्तविक/ भौतिक प्राप्ति के अस्तित्वहीन फर्मों से राशि रू. 43.29 करोड़़ से अधिक के केवल बिल लेकर कर राशि रू. 7.79 करोड़ का आगत कर (ITC) का अविधिक रूप से उपभोग द्वारा कर चोरी करके राज्य को रू. 7.79 करोड़ की भारी राजस्व हानि पहुँचाई गई अग्रिम जांच में करोड़ों की राजस्व हानि उजागर होने की और संभावना है।
अद्यतन जांच के उपरांत श्री कुमार पाल गौतम, मुख्य आयुक्त, राज्य कर एवं श्री जयदेव सी. एस, विशेष आयुक्त (प्रवर्तन), राज्य कर के मार्गदर्शन एवं श्री शिशुपाल सिंह, अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन), राज्य कर, प्रवर्तन शाखा-तृतीय, राजस्थान, जयपुर के पर्यवेक्षण में श्री राजेश गढ़वाल, उपायुक्त, वृत-बी, प्रवर्तन शाखा-तृतीय, राजस्थान, जयपुर के नेतृत्व में श्री विनय कुमार मिश्रा, सहायक आयुक्त, वार्ड-प्रथम, वृत-बी, प्रवर्तन शाखा-तृतीय, राजस्थान, जयपुर द्वारा मुकेश कुमार को दिनांक 02.05.2025 को गिरफ्तार किया गया। सहायक आयुक्त श्री ओमप्रकाश शर्मा, राज्य कर अधिकारी कपिल मोहन यादव एवं कृष्ण कुमार, पवन पहाडिया, बजरंग सिंह शेखावत एवं जीतराम गुर्जर टीम में शामिल रहे।
TagsJaipur: जाली बिलजरिए करोड़ों कर चोरीव्यक्ति गिरफ्तारJaipur: Crores of tax evasion through fake billsperson arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





