राजस्थान
Jaipur: सेवा शिविरों के माध्यम से जनता को मिल रहे लाभ, विकास कार्यों का शुभारंभ
Tara Tandi
18 Oct 2025 6:55 PM IST

x
Jaipur जयपुर । जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शुक्रवार को पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडियावास और गगवाना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली।
मंत्री श्री रावत ने विभागवार लगाए गए स्टॉलों का गहन निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।
ग्रामीणों को सीधे मिला लाभ-
शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें आपसी सहमति से विभाजन व नामांतरण, मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करना, स्वामित्व योजना के पट्टों का वितरण, वृक्षारोपण एवं शौचालय स्वीकृति, विभिन्न चिकित्सा जांच एवं निःशुल्क दवाई वितरण, पीएमजेवाय कार्ड निर्माण, पशु टीकाकरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जोड़ना, पेंशन स्वीकृति, पोषाहार किट वितरण, बीज वितरण जैसी सेवाएँ शामिल रहीं, जिनसे आमजन को त्वरित और पारदर्शी सुविधा मिली।
विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास—
ग्रामीण सेवा शिविरों के दौरान मंत्री श्री रावत ने कुल राशि 105 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर इन्हें आमजन को समर्पित किया।
मुख्यमंत्री का जन कल्याणकारी विजन - मंत्री रावत
मंत्री श्री रावत ने कहा कि इन सेवा शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम जनता तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की प्रदेशवासियों के कल्याण की सोच ही इन शिविरों का मुख्य आधार है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से आमजन के चेहरे पर खुशी आना सरकार हो रहा है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की यह संयुक्त जिम्मेदारी है कि लोगों की समस्याओं का समाधान त्वरित व पारदर्शी ढंग से किया जाए।
TagsJaipur सेवा शिविरोंमाध्यम जनतामिल रहे लाभविकास कार्यों शुभारंभJaipur service campsmedium publicbenefits being receiveddevelopment works launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





