राजस्थान

Jaipur: त्यौहार में सुरक्षा-सफाई पर विशेष ध्यान दें: विधानसभा अध्यक्ष

Tara Tandi
16 Oct 2025 7:03 PM IST
Jaipur: त्यौहार में सुरक्षा-सफाई पर विशेष ध्यान दें: विधानसभा अध्यक्ष
x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि शहर मे क्षतिग्रस्त हुई समस्त सड़कों को दीपावली से पूर्व मरम्मत एवं नवीनीकरण करवाएं। सुरक्षा, पानी व बिजली की आपूर्ति तथा सफाई व्यवस्था को भी चाक चौबंद रखें।
विधानसभा अध्यक्ष ने जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु, नगर निगम, एडीए तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ शहर के हित से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। श्री देवनानी ने निर्देश दिए कि अजमेर शहर में क्षतिग्रस्त हुई समस्त सड़कों की मरम्मत एवं नवीनीकरण दीपावली से पूर्व कर लिया जाए। दीपावली बड़ा त्यौहार है, ऎसे में शहर के लोगों को समय रहते राहत प्रदान की जाए। इसके लिए नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर काम किया जाए। श्री देवनानी ने निर्देश दिए कि राज्य सरकार द्वारा की गई बजट घोषणाओं पर तेजी से अमल किया जाए ताकि समय से काम पूरा हो सके।
श्री देवनानी ने वरूण सागर झील, चौरसियावास तालाब सौन्दर्यीकरण व जीर्णोद्धार के लिए डीपीआर, निविदा व अन्य कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। इसी तरह अजमेर में बनने वाले कन्वेंशन सेन्टर के लिए भूमि का चयन और अन्य औपचारिकताओं को जल्द पूरा किया जाए।
श्री देवनानी ने निर्देश दिए कि बजट घोषणा के क्रियान्वयन में सार्वजनिक पुस्तकालय के विकास की कार्यवाही की जाए। लाइब्रेरी का विस्तृत प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने शहर की ड्रेनेज समस्या के निराकरण के लिए तैयार की गई डीपीआर की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि दीपावली के दिनों में शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। पानी व बिजली की आपूर्ति भी बहाल रखी जाए।
Next Story