राजस्थान
Jaipur: परीक्षा के दौरान यात्रियों को मिलेगी स्पेशल ट्रेन की सुविधा
Admindelhi1
13 Sept 2026 12:02 PM IST

x
रेवाड़ी-जयपुर के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल रेलसेवा
जयपुर: उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-जयपुर-रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09707 रेवाड़ी-जयपुर परीक्षा स्पेशल 13 सितंबर को रेवाड़ी से दोपहर 3.30 बजे रवाना होकर शाम 7.40 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09708 जयपुर-रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल 13 सितंबर को जयपुर से शाम 4.30 बजे रवाना होकर रात 10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में हरसौली, खैरथल, अलवर, मालाखेड़ा, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, गैटोर जगतपुरा और गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
परीक्षा स्पेशल रेलसेवा में 11 साधारण श्रेणी के डिब्बे और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 13 डिब्बे होंगे।
Next Story





