राजस्थान

Jaipur: यात्रियों को मिली नई सौगात, रोजाना चलेगी भुज-दिल्ली एक्सप्रेस

Admindelhi1
22 May 2026 3:16 PM IST
Jaipur: यात्रियों को मिली नई सौगात, रोजाना चलेगी भुज-दिल्ली एक्सप्रेस
x
"दैनिक रेलसेवा से यात्रियों का सफर होगा आसान"

जयपुर: रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस प्रतिदिन नई रेलसेवा (वाया भीलड़ी-जालोर) का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19403,भुज -दिल्ली प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा 23 मई से भुज से 11ः15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11ः45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19404, दिल्ली- भुज प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा 24 मई से दिल्ली से 16ः40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19ः35 बजे भुज पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अंजार, गांधीधाम, बचाउ, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, पाली मारवाड, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर व रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेल सेवा में 01 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान ,04 द्वितीय साधारण श्रेणी, 01 पावर कार एवं 01 गार्ड डिब्बे सहित 18 एलएचबी कोच होंगे।

Next Story