राजस्थान

Jaipur : संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर के मोगड़ा कलां में सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Tara Tandi
12 May 2025 7:42 PM IST
Jaipur : संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर के मोगड़ा कलां में सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
x
Jaipur जयपुर । संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने सोमवार को मोगड़ा कलां में जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्राम पंचायत भवन तक निर्माणाधीन सीसी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
पीएमजीएसवाई में 1600 बस्तियां डामर सड़क से जुड़ेगी-
श्री पटेल ने कहा माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार सड़क तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं अवसंरचनात्मक विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चतुर्थ चरण में प्रदेश में लगभग 1600 बस्तियों को चरणबद्ध रूप से आगामी 2 वर्षों में डामर सड़कों से जोड़ा जाएगा, चरणबद्ध रूप से 5 हजार से अधिक आबादी वाले ग्रामीण कस्बों में अटल प्रगति पथ का निर्माण करवाया जा रहा है।
बेहतर गुणवत्ता के साथ तय समयावधि में कार्य पूर्ण करें-
श्री पटेल ने जोधपुर विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता श्री सुबोध माथुर को बेहतर गुणवत्ता के साथ तय समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लूणी विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर सभी सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा।
Next Story