राजस्थान
Jaipur: संसदीय कार्य मंत्री ने तनावड़ा में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया उद्घाटन
Tara Tandi
5 Oct 2025 12:45 PM IST

x
Jaipur जयपुर । संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को जोधपुर जिला स्थित पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत तनावड़ा में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन सहित 449 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
श्री पटेल ने कहा यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत इस वर्ष आमजन को निःशुल्क जाँच एवं दवा उपलब्ध करवाने के लिए 3 हजार 500 करोड़ रुपये के ‘माँ कोष’ का गठन किया गया है। उन्होंने कहा चिकित्सा विभाग में चिकित्साधिकारी और पैरा मेडिकल स्टॉफ के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर नियुक्ति दी गई है।
सांगरिया सैटलाइट अस्पताल क्षेत्रवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से शहर के अस्पतालों पर भार कम होने से समय और संसाधनों की बचत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा सांगरिया सैटलाइट अस्पताल से आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की दिशा में क्षेत्रवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा जैसलमेर नेशनल हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर केरू में ट्रॉमा सेंटर स्थापित किया जा रहा हैं, जिससे हजारों जिंदगियां बचाई जाएगी।
प्रत्येक नागरिक को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं त्वरित और घर के पास मिले
श्री पटेल ने कहा आधुनिक सुविधाओं से युक्त उप स्वास्थ्य केंद्र में तनावड़ा वासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं त्वरित और घर के पास मिले।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण-
- उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण, 55 लाख रूपये।
- विधायक निधिदृ राउमावि भाकरासनी कक्षा-कक्ष निर्माण, 8 लाख रूपये।
- विधायक निधि दृ राउमावि तनावड़ा छत मरम्मत कार्य, 4 लाख रूपये।
- ग्राम पंचायत के 15 विकास कार्य, लागत 291लाख रूपये।
इन कार्यों का हुआ शिलान्यास-
- भाकरासनी जाने वाली सड़क पर नाला एवं सीसी सड़क, 75 लाख रूपये।
- जाटों की प्याऊ से तनावड़ा सीसी सड़क,16 लाख रूपये।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
TagsJaipur संसदीय कार्य मंत्रीतनावड़ा उप स्वास्थ्यकेंद्र भवनकिया उद्घाटनJaipur ParliamentaryAffairs MinisterTanwada Sub HealthCenter Buildinginauguratedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





