राजस्थान
Jaipur: लूणी के सरेचा गांव में संसदीय कार्य मंत्री ने दिया जल संरक्षण का संदेश
Tara Tandi
15 Jun 2025 6:11 PM IST

x
Jaipur जयपुर । वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान और मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0(द्वितीय चरण) का शुभारंभ पंचायत समिति लूणी के सरेचा तालाब पर रविवार को संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
संसदीय कार्य मंत्री ने आह्वान करते हुए कहा जल ही जीवन है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम प्रकृति का संरक्षण करें। उन्होंने कहा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत प्रदेशभर में जल संचयन एवं पर्यावरण संरक्षण के अनेक कार्य करवाए जाएंगे।
परंपरागत जल स्त्रोतों को सहेज कर रखना हमारा नैतिक दायित्व-श्री पटेल
श्री पटेल ने कहा पश्चिमी राजस्थान में अकाल एवं भीषण गर्मी जैसी विकट परिस्थितियों में हमारे पूर्वजों ने जल संग्रहण और संरक्षण के लिए कई भगीरथी प्रयास किए है। उन्होंने कहा इन तालाबों, कुओं एवं बावड़ियों सहित परंपरागत जल स्त्रोतों को सहेज कर रखना हमारा नैतिक दायित्व है।
कर्मभूमि से मातृभूमि' अभियान से बन रही नई जल संरक्षण संरचनाएं
श्री पटेल ने कहा वर्षों से लंबित ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर, देवास परियोजना, माही बांध, सोम-कमला-अंबा सहित विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में जल संचयन तथा पानी की उपलब्धता को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस साल जनवरी में 'कर्मभूमि से मातृभूमि' अभियान शुरू किया। इस अभियान में प्रवासी राजस्थानियों के माध्यम से प्रदेश में प्रत्येक जिले में जल संरक्षण संरचनाएं बनाई जा रही हैं।
जोजरी के प्रदूषित जल का पाइपलाइन से होगा निकास
श्री पटेल ने कहा जोजरी नदी का प्रदूषण क्षेत्रवासियों एवं जीव जंतुओं के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। इसके समाधान के लिए प्रदूषित जल का निकास पाइपलाइन के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा पाली से आने वाले प्रदूषित पानी को एनीकट बनाकर रोकने के लिए भी कार्ययोजना बनाई जा रही है।
बड़-पीपल के पौधे लगाकर, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम में तालाब तक कलश यात्रा का आयोजन किया गया। संसदीय कार्य मंत्री ने तालाब पूजन, जल रक्षाबन्धन,भूमि व शिला पूजन एवं
शिलान्यास पट्टिका अनावरण किया। श्री पटेल ने तालाब परिसर में बड़ व पीपल पौधे लगाए और सभी से आह्वान किया कि आगामी मानसून में सभी अधिकाधिक वृक्षारोपण करें। श्री पटेल ने ग्रामीणों को ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ की शपथ दिलाई।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती मोहनी पटेल, जि. प.सदस्य श्री चैनाराम पटेल,सरपंच मोगड़ा कलां श्री वागाराम पटेल,सरपंच श्री सूजाराम, पं.स. सदस्य श्री श्रवणराम सारण, उपखंड अधिकारी श्री पुखराज कंसोटिया, अतिरिक्त मुख्य अभियंता(जल संसाधन) श्री भागीरथ बिश्नोई,अधिशासी अभियंता श्री भगवान सिंह, तहसीलदार श्री इमरान, विकास अधिकारी श्री कँवरलाल सोनी,श्री राकेश बिश्नोई,श्री नरपत सिंह, श्री भलाराम सरेचा,श्री लक्ष्मण सिंह सहित जनप्रतिनिधि,अधिकारीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
TagsJaipur लूणी सरेचा गांवसंसदीय कार्य मंत्रीदिया जल संरक्षण संदेशJaipur Luni Sarecha villageParliamentary Affairs Ministergave water conservation messageजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





