राजस्थान
Jaipur: संसदीय कार्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र लूणी की समीक्षा
Tara Tandi
6 Sept 2025 4:16 PM IST

x
Jaipur जयपुर ।संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल और जिला प्रभारी मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में शनिवार को जोधपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र लूणी में अतिवृष्टि से क्षेत्र में हुए नुकसान और समस्याओं के संबंध में राजस्व, कृषि एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक पाल रोड़ स्थित पंचायत समिति लूणी के सभागार में आयोजित हुई।
जिला प्रभारी मंत्री श्री दिलावर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावितों तक राहत पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी ग्राम पंचायत में समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
संसदीय कार्य मंत्री श्री पटेल ने क्षेत्र में हुई वर्षा, अतिवृष्टि से हुए नुकसान तथा जन-धन हानि की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने और अंतिम छोर तक राहत पहुँचाने के निर्देश दिए। साथ ही, क्षतिग्रस्त स्कूलों, अस्पतालों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों की मरम्मत के प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
श्री पटेल ने कृषि एवं राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि खराब हुई फसलों की गिरदावरी समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण की जाए, ताकि किसानों को शीघ्र मुआवजा एवं फसल बीमा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इस कठिन समय में सरकार उनके साथ खड़ी है।
श्री पटेल ने जलभराव से अवरुद्ध रास्तों एवं क्षतिग्रस्त भवनों की रिपोर्ट तुरंत भेजने और राजस्व विभाग की फसल खराबे की वास्तविक स्थिति की आकलन कर संपूर्ण रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व, परिवहन, खनन और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय के साथ बजरी के अवैध परिवहन, ओवर लोड डंपरों व बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की पहचान कर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित तहसीलदार को लीज क्षेत्र से बाहर हो रहे अवैध खनन की रिपोर्ट शीघ्र भेजने के निर्देश दिए।
TagsJaipur संसदीय कार्य मंत्रीजिला प्रभारी मंत्रीविधानसभा क्षेत्र लूणी समीक्षाJaipur Parliamentary Affairs MinisterDistrict Incharge MinisterAssembly Constituency Luni Reviewजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





