राजस्थान

Jaipur: संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री ने रविवार को जोधपुर सर्किट हाउस में की जन सुनवाई

Tara Tandi
11 Aug 2024 3:31 PM IST
Jaipur: संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री ने रविवार को जोधपुर सर्किट हाउस में की जन सुनवाई
x
Jaipur जयपुर । संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के निराकरण के साथ ही समग्र जन कल्याण और सामुदायिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, इन प्रयासों में कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। श्री पटेल ने यह बात रविवार को जोधपुर सर्किट हाऊस में जनसुनवाई के दौरान कही।
पटेल ने आमजन की समस्याओं को सुना तथा इनके बारे में संबंधित अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए उनके संतोषपूर्ण एवं त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि अधिकारी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ जन हित के कार्य करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि जनता तथा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के प्रति अधिकारी गंभीरता बरतें तथा जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए सुशासन से परिपूर्ण राज-काज का आदर्श प्रस्तुत करें। इसके लिए विभागीय स्तर पर जन समस्याओं के निस्तारण की आरंभिक पहल करें ताकि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द हो सके। साथ ही, उन्हें किसी भी प्रकार की देरी का सामना न करना पड़े।
पटेल ने कहा कि बुनियादी लोक सेवाओं तथा जन सुविधाओं की नियमित एवं निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना विभागीय अधिकारियों का सर्वोपरि दायित्व है, जिसे उन्हे पूरी संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना चाहिए ताकि सुशासन के संकल्पों को साकार किया जा सके। साथ ही, आम जन की समस्याओं को तसल्ली से सुनते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि समस्याओं का यथोचित समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
Next Story