राजस्थान
Jaipur: पंचायती राज मंत्री ने चौथे दिन भी जारी रखी विकास योजनाओं की श्रृंखला
Tara Tandi
19 May 2025 7:33 PM IST

x
Jaipur जयपुर । ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी ने लगातार चौथे दिन अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया तथा जनसुनवाई कर अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर शेष समस्याओं का निर्धारित समय सीमा में समाधान करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
श्री देवासी ने सोमवार को सिरोही पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मोहब्बतनगर, फुंगनी, मडिया, हालीवाडा एवं जैला में केन्द्र व राज्य सरकार से मिले फंड से हुए विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं प्रस्तावित कार्याे का शिलान्यास कर विकास के नये अध्याय की शुरुआत की।
श्री देवासी ने आमजन से राज्य व केन्द्र सरकारी की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान के साथ जन समस्याओं से अवगत कराने की बात कही। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में अब तक हुए एवं होने वाले विकास कार्यों एवं ग्रामीणों की मांग अनुसार कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई पर जोर दिया एवं साधन सम्पन्न परिवारों से गिव अप अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा योजना से अपना नाम स्वेच्छा से हटवाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित हो कि आमजन को समय पर राहत मिले, इसके लिए अधिकारीगण अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें।
राज्यमंत्री ने ग्राम पंचायत मोहब्बतनगर में सार्वजनिक गार्डन निर्माण, सार्वजनिक श्मशान घाट की चार दीवारी निर्माण तथा बाबूजी पुरोहित के मकान से खेताराम छीपा के मकान तक, पुरणमल के मकान से भोटकाजी घांची के मकान तक, कलावंत वास से मोतीलाल रेबारी के मकान तक एवं सदाराम घांची के मकान से चंदाराम घांची के मकान होते हुए कपूराजी के घर तक सीसी रोड मय नाली निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत फुगंनी में राउमावि विद्यालय नून के प्रांगण में प्रार्थना स्थल पर इंटरलॉकिंग ब्लॉक निर्माण कार्य, उप स्वास्थ्य केन्द्र पर परकोटा निर्माण व रिपेयरिंग कार्य का लोकार्पण एवं रामावि के खेल मैदान की अधूरी चारदीवारी निर्माण कार्य, ओपन वेल खुदाई कार्य व सार्वजनिक श्मशान घाट का अधूरा परकोटा पूर्ण करना एवं अन्य कार्य का शिलान्यास किया गया। ग्राम पंचायत मडिया में मगसिंह के मकान से राम जी के घर तक सीसी रोड कार्य, एवं सुमेर सिंह के मकान से गोलुआ स्कूल तक सीसी रोड कार्य सीसी रोड मय नाली निर्माण , बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर के रास्ते की तरफ रपट कार्य, राप्रावि गोलुआ के आगे सीसी रोड मय चेक निर्माण, बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर से रास्ते पर वचन सिंह के कुए के पास परट निर्माण कार्य,मुख्य सड़क से आकुना, स्कूल तक सी सी रोड मय नाली व चेक निर्माण कार्याे का लोकार्पण किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत हालीवाडा में राउमावि हालीवाडा व राउप्रावि टुआ के खेल मैदान की चारदीवारी निर्माण कार्य, श्मशान घाट की चारदीवारी निर्माण कार्य, जोगाजी पुरोहित के घर से इन्द्रमल पुरोहित के घर तक एवं अतिक रावल के घर से रावताजी पुरोहित के घर तक सीसी रोड मय नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत जैला में लीलाराम पुरोहित के घर से आशापुरा माताजी मंदिर की ओर सीसी रोड सवराटा, लीलकोर मुख्य सडक से हडमत सिंह के घर की ओर एवं अभय सिंह के घर से मुख्य सड़क की ओर सीसी रोड मय नाली निर्माण, पुराणा पंचायत भवन से ईश्वरलाल के घर तक सीसी रोड निर्माण एवं पशु चिकित्सालय की चार दीवारी निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं सार्वजनिक श्मशान घाट पर शेड निर्माण मय स्नानघर प्लेटफार्म आदि कार्य का शिलान्यास किया गया।
इन कार्यक्रमों के उपरांत राज्य मंत्री ने जनसुनवाई की। जिला प्रमुख श्री अर्जुनराम पुरोहित एवं प्रधान श्री हंसमुख कुमार ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी एवं ग्रामीण विकास के लिए ग्रामीणों की मांग अनुसार कार्यो को स्वीकृत करवाकर समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित करने का प्रयास करने की बात कही।
TagsJaipur पंचायती राज मंत्रीचौथे दिन जारीरखी विकास योजना श्रृंखलाJaipur Panchayati Raj Ministercontinued on the fourth daykept the development plan seriesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





