राजस्थान

Jaipur: पंचायत पुनर्गठन समिति की बैठक सम्पन्न

Tara Tandi
27 Feb 2025 7:17 PM IST
Jaipur: पंचायत पुनर्गठन समिति की बैठक सम्पन्न
x
Jaipur जयपुर । पंचायत पुनर्गठन समिति की प्रथम बैठक शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पंचायतों के पुनर्गठन को लेकर प्रारंभिक चर्चा की गई तथा विभिन्न जिलों से प्राप्त प्रस्तावों की जानकारी ली गई।
बैठक में समिति सदस्य गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर सहित समिति के सचिव एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव डॉ. जोगाराम भी उपस्थित रहे।
Next Story