राजस्थान

Jaipur: पंचायती राज उपचुनाव की घोषणा, जिला परिषद क्षेत्र 22 में होंगे चुनाव

Tara Tandi
31 July 2025 1:38 PM IST
Jaipur: पंचायती राज उपचुनाव की घोषणा, जिला परिषद क्षेत्र 22 में होंगे चुनाव
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं में 1 जनवरी 2025 से 31 मई 2025 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव करवाये जायेंगे। श्रीगंगानगर जिले के जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र 22 में उपचुनाव करवाया जायेगा।
जिला निर्वाचन एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि 5 अगस्त को निर्वाचन की अधिसूचना, 11 अगस्त को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि, 12 अगस्त को प्रातः 11 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, 13 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी लिये जा सकेंगे। 13 अगस्त को नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन तथा 21 अगस्त को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। 22 अगस्त को प्रातः 9 बजे से जिला मुख्यालय पर मतगणना होगी
Next Story