राजस्थान

Jaipur: पेयजल और सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प

Tara Tandi
13 March 2025 10:51 AM IST
Jaipur: पेयजल और सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प
x
Jaipur जयपुर । जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही हैं। हमारी सरकार जनता के हितों के लिए प्रत्यनशील है। विकसित राजस्थान-2047 की संकल्पना को साकार करने के लिए हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।
श्री रावत ने बताया कि विधानसभा में बुधवार को सदन के नेता मुख्यमंत्री द्वारा यमुना जल और राम जल सेतु लिंक परियोजना को लेकर भी वक्तव्य दिया गया। उन्होंने आश्वस्त किया कि घर-घर तक और सिंचाई के लिए जल पहुंचाने का हमारा संकल्प प्रतिबद्धता के साथ पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी घोषणाओं को लेकर पूरे प्रदेश में प्रशंसा हो रही है।
जल संसाधन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं से सम्बंधी विभिन्न कार्य 400 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से कराए जाने की घोषणाएं हुई हैं। इनमें जवाई कमांड क्षेत्र के खालों का पक्का निर्माण का कार्य (सुमेरपुर)-पाली में 20 करोड़ रूपए की लागत से, ठिंटोडा में ठेहलेश्वर महादेव मंदिर के समीप लघु सिंचाई योजना हेतु डीपीआर (जहाजपुर)-भीलवाड़ा में 1 करोड़ रूपए, रेपी नदी में होडापुरा गांव के पास एनिकट (शाहबाद) बारां 8 करोड़ रूपए से, देवरी-सिरसीपुरा तालाब की मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य (शाहबाद)-बारां 10 करोड़ रूपए, चंद्रभागा नदी में जल उपलब्धता बढ़ाने, मुण्डलियाखेड़ी बांध से कालीसिंध नदी के संगम तक पुनरूद्धार के तहत 2 नवीन एनीकट, घाट निर्माण कार्य, बैंक प्रोटेक्शन वर्क, डिसिल्टिंग वर्क-झालावाड़ 11 करोड़ रूपए, आम्बा, खानपुरा से दौराई के बीच, नाथूवाला रावतों के कुएं के पास एनीकट एवं कॉजवे जीर्णाेद्धार तथा मरम्मत व अजयसर के तालाबों की मरम्मत कार्य (पुष्कर)-अजमेर 10 करोड़ रूपए की लागत से कराए जाएंगे।
जल संसाधन मंत्री ने बताया कि चम्बल एवं छोटी कालीसिंध नदी के संगम के पास 2 लिफ्ट बनाकर चम्बल, छोली कालीसिंध एवं क्षिप्रा नदी के मध्य के क्षेत्र में प्रेशर आधारित सिंचाई प्रणाली विकसित करने के लिए कार्य की डीपीआर (गंगधार, डग)-झालावाड़ 1 करोड़ रूपए, किशनपुरा लिफ्ट परियोजना को सोलर आधारित करने, पाइप लाइनों की मरम्मत एवं अन्य जीर्णाेद्धार-कोटा 8 करोड़ 50 लाख रूपए, मोरस बांध के कैनाल की लाइनिंग एक्सटेंशन और स्लूस रिपेयरिंग कार्य (पिण्डवाड़ा)-सिरोही 5 करोड़ 50 लाख रूपए, मांडवाड़ा बांध की नहरों को पक्का करने सम्बंधी कार्य (पिण्डवाड़ा)-सिरोही 2 करोड़ 50 लाख रूपए, घग्घर नदी के बहाव क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा की दृष्टि से कार्य-हनुमानगढ़ 325 करोड़ रूपए लागत से कार्य होंगे। मुख्यमंत्री श्री शर्मा की घोषणाओं को जल संसाधन विभाग जनप्रतिनिधियों और आमजन के सहयोग से शीघ्र धरातल उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।
Next Story