राजस्थान
Jaipur: कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने घर-घर जाकर किया पेयजल आपूर्ति का निरीक्षण
Tara Tandi
22 April 2025 10:58 AM IST

x
Jaipur जयपुर । जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर जिले के सभी उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों ने सोमवार को एक हजार से भी अधिक घरों में जाकर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से पेयजल आपूर्ति, पेयजल की गुणवत्ता का फीडबैक भी लिया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) श्री देवेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने ग्रीष्म ऋतु में आमजन को पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। जिला कलक्टर के निर्देशों की अनुपालना में सोमवार को जिले के उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदार ने घर-घर जाकर पेयजल आपूर्ति का निरीक्षण किया। साथ ही टेल एंड घरों में पानी के दबाव की भी जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति एवं गुणवत्ता के साथ-साथ इलाके में अवैध एवं अनाधिकृत कनेक्शनों एवं पाइप लाइन में लीकेज की समस्या की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के संबंधित अधिकारियों को अवैध एवं अनाधिकृत कनेक्शनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने एवं पाइप लाइन में लीकेज की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश जारी किये।
TagsJaipur कलेक्टर निर्देशअधिकारियों घर-घर जाकरपेयजल आपूर्ति निरीक्षणJaipur Collector's instructionsofficers going door-to-doorinspecting drinking water supplyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





