राजस्थान
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर सदन में गतिरोध समाप्ति पर बनी सहमति
Tara Tandi
17 Feb 2025 5:33 PM IST

x
Jaipur जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राजस्थान विधान सभा का यह सदन लोकतंत्र का पवित्र स्थल है। इसकी गरिमा को बनाये रखने का दायित्व सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों का है। श्री देवनानी की अध्यक्षता में सोमवार को प्रात: उनके कक्ष में सोलहवीं विधान सभा के सभी प्रमुख दलों के वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। अध्यक्ष श्री देवनानी ने बैठक में सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष सहित सभी दलों के प्रमुख नेताओं की बातों को सुना। गत दिनों सदन में जो परिस्थितियां और वातावरण बना उस पर विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने दु:ख और पीड़ा व्यक्त की। श्री देवनानी ने कहा कि भविष्य में इस पवित्र सदन में ऐसी कोई स्थिति पैदा ना हो। बैठक में विभिन्न दलों के वरिष्ठ सदस्यों के मध्य सदन को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से चलाने के लिए सहमति बनी। श्री देवनानी ने कहा कि प्रतिपक्ष शांतिपूर्वक और गरिमामय तरीके से सदन में मुद्दे उठाये और राज्य सरकार द्वारा उनका समुचित तरीके से जवाब देने की व्यवस्था करें।
श्री देवनानी ने कहा कि बुधवार 19 फरवरी को सदन में प्रदेश का बजट प्रस्तुत होगा। इस बजट को दोनों पक्ष शांतिपूर्वक सुने। बजट प्रदेश और प्रदेश की आठ करोड़ जनता के लिए महत्वपूर्ण होता है। सदन में बजट प्रस्तुतिकरण की कार्यवाही को आम जनता भी देखती है। प्रदेश की जनता से चुनकर आये जनप्रतिनिधिगण अपने आचरण और व्यवहार से जन आकांक्षाओं के अनुकूल आदर्श प्रस्तुत करें। श्री देवनानी ने कहा कि विधान सभा सदन नियमों, परम्पराओं व मर्यादाओं से चलता है। उन्होंने सभी दलों से सदन को शांतिपूर्वक चलाने में सहयोग करने और बजट सत्र में आसन द्वारा दी गई व्यवस्था के तहत ही सार्थक बहस में अपनी बात समय सीमा में रखने के लिए कहा।
श्री देवनानी ने कहा कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पक्ष के सदस्यों का पूरा सम्मान करें। प्रश्नकाल को शांतिपूर्वक चलाएं। सदन के नेता और नेता प्रतिपक्ष जब सदन में बोलें तो दोनों पक्षों के सभी सदस्यों को उनका सम्मान करने के लिए उनकी बातों को शांतिपूर्वक सुनना चाहिए। शून्यकाल के बाद सदस्यों को अपनी बात सदन के सामने नियमों के तहत अध्यक्ष या सभापति की अनुमति के पश्चात ही रखनी चाहिए। विधान सभा अध्यक्ष के आसन से दी गई व्यवस्थाओं को सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष को पालना करनी चाहिए। प्रदेश की जनता के सामने विधान सभा सदन की गरिमा को प्रस्तुत करने का विधायकगण के लिए यह आदर्श मौका होता है।
अध्यक्ष श्री देवनानी की अध्यक्षता में हुई बैठक सार्थक रही। श्री देवनानी की मध्यस्थता से सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के तृतीय सत्र में प्रस्तुत होने वाले बजट से पहले सदन का गतिरोध समाप्त किये जाने पर सभी दलों की सहमती बनी। व्यवधान समाप्त करने के लिए श्री देवनानी ने सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा, सरकारी मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक श्री रफीक खान, रालोद के डॉ. सुभाष गर्ग और विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा मौजदू थे।
TagsJaipur विधानसभा अध्यक्षसदन गतिरोध समाप्तिबनी सहमतिJaipur Assembly SpeakerHouse deadlock endedconsensus reachedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





