राजस्थान
Jaipur: शाही कुण्ड की पावन संध्या में दीपदान और जलपूजन, जल संरक्षण का लिया गया संकल्प
Tara Tandi
16 Jun 2025 12:36 PM IST

x
Jaipur जयपुर । प्रदेश के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा के मुख्य आतिथ्य में रविवार को करौली के शाही कुण्ड पर दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री द्वारा जलपूजन किया गया और शाही कुण्ड की चार दीवारी एवं तीन दरवाजा चार दीवारी का विधिवत शिलान्यास किया गया। शाही कुण्ड की पवित्र छटा के बीच दीपों की रोशनी से सजी संध्या में स्थानीय नागरिकों ने जल संरक्षण, स्वच्छता और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का संकल्प लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्य यूडीएच मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजो कर अगली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाना भी है। दीपदान जैसा आयोजन सामाजिक चेतना और जनभागीदारी का जीवंत उदाहरण है। करौली ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध नगर है। दीपदान कार्यक्रम से न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को प्रबल किया जा रहा है, बल्कि जन जागरूकता का भी संदेश दिया रहा है। राज्य सरकार पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए स्थानीय सहभागिता आधारित योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे जल आत्मनिर्भरता और स्वच्छता का सपना साकार हो सके। यह आयोजन न केवल प्रशासन और समाज के बीच सहयोग के उदाहरण के रूप में सामने आया है बल्कि यहाँ से यह संदेश भी दिया गया है कि पारंपरिक जल स्त्रोतों और विरासत स्थलों का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है और इसे जन सहभागिता से ही सार्थक रूप दिया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक जलपूजन से हुई, जिसके माध्यम से शाही कुण्ड की पवित्रता और उसके ऐतिहासिक महत्व को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। संध्या होते ही शाही कुण्ड परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपदान की इस मनोहारी छटा ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया और सांस्कृतिक गौरव का एहसास कराया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सांस्कृतिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने जल संरक्षण, स्वच्छता और ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
इस दौरान सपोटरा के विधायक हंसराज मीना, जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, सहित अन्य जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, जन प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या आमजन उपस्थित रहे।
TagsJaipur शाही कुण्डपावन संध्यादीपदान जलपूजनजल संरक्षणगया संकल्पJaipur Royal Pondholy eveninglighting of lampsworshipping of waterwater conservationresolution takenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





