राजस्थान
Jaipur: जिला कलेक्टर की अपील पर व्यापार मंडल ने की सायरन लगाने की घोषणा
Tara Tandi
11 May 2025 10:47 AM IST

x
Jaipur जयपुर । जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने शनिवार को जयपुर जिले के विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों से चर्चा की। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि आपसी सहयोग, समन्वय, समझदारी एवं जागरुकता से किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सकता है।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को व्यापार संघ के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सक्षम जयपुर अभियान के तहत अधिक से अधिक नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने पदाधिकारियों से आवश्यक होने पर ब्लैक आउट के व्यापार संघों से सहयोग करने, स्वतः ही लाइट बंद करने एवं अन्य लोगों को भी ब्लैक आउट को सफल बनाने में सहयोग के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से उम्मीद की जाती है वे संपूर्ण ब्लैक आउट के लिए इंवर्टर एवं सोलर लाइट को भी बंद करने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि व्यापार संघ आगे आएं एवं अपने ग्राहकों के साथ साथ आमजन को भी जागरुक करें।
बैठक में जिला कलक्टर के आह्वान पर कई व्यापार संघों ने सायरन लगवाने की घोषणा की। इस मौके पर जिला कलक्टर ने आपात स्थिति में व्यापार संघों से जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मुहिम चलाने एवं जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री संतोष कुमार मीणा, जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष श्री सुभाष गोयल, महामंत्री जयपुर व्यापार महासंघ श्री सुरेश सैनी, अध्यक्ष गोपाल जी का रास्ता श्री हरीश केडिया, अध्यक्ष हल्दियों का रास्ता व्यापार मण्डल श्री सुरेन्द्र बज, अध्यक्ष रामगंज बाजार व्यापार मण्डल श्री हुकम चंद अग्रवाल, अध्यक्ष चाँदी की टकसाल व्यापार मण्डल श्री प्रकाश सिंह, संरक्षक चौड़ा रास्ता व्यापार मण्डल, श्री सोभागमल अग्रवाल नागरिक सुरक्षा उपनियंत्रक श्री अमित शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
TagsJaipur जिला कलेक्टरअपील व्यापार मंडलसायरन घोषणाJaipur District CollectorAppeal Business BoardSiren Announcementजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





