राजस्थान
Jaipur: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों की सेवा और मेहनत को सम्मानित कर सराहा गया
Tara Tandi
6 Sept 2025 3:53 PM IST

x
Jaipur जयपुर । वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर के नॉलेज सिटी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह -2025 में शिरकत कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने अपने प्रतिदिन के पौधारोपण के संकल्प के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
श्री संजय शर्मा ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन कर उपस्थितजन को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एक सच्चा शिक्षक सिर्फ पढ़ाता ही नहीं, बल्कि हमें जीने की राह दिखाता है। हमारे जीवन में मां के बाद गुरु का महत्वपूर्ण स्थान है, विद्यालय में गुरु ज्ञान के साथ-साथ अभिभावक के रूप में बच्चों का संरक्षण करते हैं। गुरुजन कुंभकार की तरह बच्चों को अच्छे नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षा प्रणाली का सहयोग देने एवं शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए भामाशाहों को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड मां के नाम‘ आह्वान से प्ररेणा लेकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विगत वर्ष सम्पूर्ण राजस्थान में 7 करोड़ 35 लाख पौधे लगाए गए। इस वर्ष प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया, जिसको पूरा करते हुए अब तक 11 करोड़ से अधिक पौधे लगाकर हरियालो राजस्थान ऐप पर मय फोटो अपलोड किए गए हैं।
वन राज्य मंत्री ने कहा कि पौधारोपण के लक्ष्य को हासिल करने में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, शिक्षा विभाग द्वारा जिले में पौधारोपण के 13 लाख के लक्ष्य को पूर्ण कर अब तक करीब 21 लाख पौधे लगाकर हरियालो राजस्थान ऐप पर मय फोटो अपलोड किए हैं। लगाए गए पौधों का संरक्षण कर हम प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण में योगदान दे सकतें हैं।
जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों सम्मानित किया। वहीं बिडला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले के शिक्षक श्री छगनलाल शर्मा एवं श्री मदन लाल यादव को सम्मानित किया गया।
विद्युत निगम सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति की स्मारिका सारथी-2025 का किया विमोचन —
वन राज्य मंत्री श्री संजय शर्मा ने पुलिस अन्वेषण भवन मैरिज गार्डन में विद्युत निगम सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति के 15 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर संगठन की स्मारिका सारथी-2025 का विमोचन किया।
TagsJaipur शिक्षक दिवसशिक्षकों सेवामेहनत सम्मानित सराहाJaipur Teachers Dayteachers servicehard work honored and appreciatedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





