राजस्थान
Jaipur: राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझे पुराने मामले, मिली त्वरित न्याय की राहत
Tara Tandi
14 Sept 2025 12:22 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्व मण्डल राजस्थान, अजमेर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल सदस्य श्री राजेश कुमार दड़िया एवं माननीय सदस्य श्री महेन्द्र लोढा की बैंच में वर्षों पुराने कई प्रकरणों का निस्तारण होने से पक्षकारों के चेहरों पर खुशी लौट आयी।
राजस्व मंडल में चिन्हित 495 प्रकरणों में से 419 राजस्व प्रकरण लोक अदालत की भावना से निस्तारित किये जा सके। लोक अदालत में 32 वर्ष पुराने 5 प्रकरण समझाइश के आधार पर निस्तारित किये गये। इन प्रकरणों में राम कल्याण, सत्यनारायण अग्रवाल बनाम महावीर प्रसाद, जगदीश प्रसाद अग्रवाल गांव बहरावंडा खुर्द तहसील खंडार जिला सवाईमाधोपुर प्रमुख रहा। इन पक्षकारों को माननीय निबन्धक श्री महावीर प्रसाद, सदस्यगण व बार अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह राजावत ने आपसी राजीनामे से प्रकरणों का निस्तारण कराने पर मालाएं पहनाकर शुभकामनाएँ दीं।
TagsJaipur राष्ट्रीय लोक अदालतसुलझे पुराने मामलेमिली त्वरित न्याय राहतJaipur National Lok Adalatold cases resolvedquick justice and relief providedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





