राजस्थान
Jaipur: अधिकारियों और प्रशिक्षुओं ने योग कर लिया निरोग जीवन का संकल्प
Tara Tandi
21 Jun 2025 6:43 PM IST

x
Jaipur जयपुर I “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की भावना के साथ, 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (OTS) में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की महानिदेशक श्रीमती श्रेया गुहा ने दीप प्रज्वलन कर की। अधिकारियों, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग दिवस पर दिए गए संदेश का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसने सभी प्रतिभागियों को योग के लिये प्रेरित किया।
श्रीमती गुहा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, यह स्वस्थ जीवन जीने की एक कला है। हर वर्ष की भांति इस बार भी एचसीएम रीपा परिवार ने योग के मूल मंत्र – शरीर, मन, मनुष्य और प्रकृति की एकता – को केंद्र में रखते हुए योगाभ्यास किया है । उन्होंने सभी से योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील भी की ।
कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के तहत योगाचार्य श्रीमती निशा वी. सिंह द्वारा विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य, संतुलन एवं आत्मिक शांति की भावना के साथ सहभागिता की गई।
TagsJaipur अधिकारियोंप्रशिक्षुओं योगनिरोग जीवन संकल्पJaipur officerstrainees yogahealthy life resolutionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





