राजस्थान

Jaipur: अब लद्दाख तक रेल सेवा का होगा विस्तार

Admindelhi1
11 Jun 2025 3:29 PM IST
Jaipur: अब लद्दाख तक रेल सेवा का होगा विस्तार
x
श्रीनगर-लद्दाख को रेल मार्ग से जोड़ने की शुरू हुई प्रक्रिया

जयपुर: राजस्थान-उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना की सफलता से आज कश्मीर घाटी शेष भारत से रेल मार्ग से पूरी तरह से जुड़ गई है। अब देश के लोग सीधे बाड़मेर मुनाबाव और कन्याकुमारी से सीधे कश्मीर तक रेलगाड़ियों से यात्रा कर सकते हैं। रेल सेवाओं के विस्तार से ना सिर्फ पर्यटन के क्षेत्र में लाभ होगा बल्कि कश्मीर के किसानों के प्रोडक्ट को अब बड़ा बाजार भी मिल जाएगा। वे आसानी से अपने फलों और हस्तशिल्प से जुड़े प्रोडक्ट को देश के सभी बड़े बाजारों तक बेच सकेंगे।

बहरहाल अब उधमपुर श्रीनगर बारामूला रेल लिंक परियोजना के पूरा होने के बाद अब श्रीनगर-लद्दाख को रेल मार्ग से जोड़ने की योजना है। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। इसके पूरा होने से लद्दाख न सिर्फ जम्मू-कश्मीर, बल्कि पूरा देश के साथ ट्रेन से जुड़ जाएगा। अगर ऐसा होता है तो यकीनी तौर पर यह सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होगा। चीन की सीमा के सटे होने के चलते लद्दाख तक ट्रेन सेवा का होना सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। चीन के साथ सीमा विवाद के बीच लद्दाख तक ट्रेन परिचालन से आपात स्थिति में भारतीय सेना के जवानों की आवाजाही आसान होगी।

Next Story