राजस्थान
Jaipur: अब कोटा के रामगंजमंडी में गंभीर मरीजों की बचेगी जान
Tara Tandi
12 Oct 2025 4:56 PM IST

x
Jaipur जयपुर । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर की पहल पर संत श्री पदमाराम कुलरिया चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को कोटा जिले के चेचट तहसील के देवली कलाँ एवं खेडारुद्धा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में रामगंजमंडी के लोगों के लिए अत्याधुनिक एम्बुलेंस भेंट की गई।
श्री पदमाराम कुलरिया चेरिटेबल ट्रस्ट के धरम चंद कुलरिया ने एम्बुलेंस की चाबी मंत्री श्री दिलावर को सौंपी। 37 लाख रूपये लागत की ये एम्बुलेंस समस्त प्रकार की अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से सुसज्जित है।
शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि श्री पदमाराम कुलरिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 2 करोड़ रूपये की लागत से एक विद्यालय भवन का निर्माण भी करवाया जाएगा।
देवली कला में विकास कार्यों के लिए दिए 12 लाख रूपये—
कोटा के देवली कला ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में शनिवार को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए 12 लाख रुपए विधायक कोष से देने की स्वीकृति प्रदान की।
श्री दिलावर ने गुर्जर समाज की मांग पर गुर्जर समाज सामुदायिक भवन की चारदीवारी निर्माण एवं मरम्मत कार्य हेतु 5 लाख रूपये स्वीकृत किए। साथ ही, देवली कला बैरवा सामुदायिक भवन की बाउंड्री वॉल एवं टीन शेड निर्माण के लिए 7 लाख रूपये विधायक कोष से देने की स्वीकृति प्रदान की।
TagsJaipur कोटारामगंजमंडीगंभीर मरीजोंबचेगी जानJaipur KotaRamganj Mandiserious patientslives will be savedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





