राजस्थान

Jaipur: सीएनजी व पीएनजी पर वैट दर घटाने की अधिसूचना जारी

Tara Tandi
16 March 2025 5:03 PM IST
Jaipur: सीएनजी व पीएनजी पर वैट दर घटाने की अधिसूचना जारी
x
Jaipur जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के अनुमोदन उपरान्त रविवार को सीएनजी व पीएनजी पर वैट दर घटाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह दर सोमवार,17 मार्च से प्रभावी होगी। इससे आमजन के साथ-साथ निवेशक और उद्यमी भी लाभान्वित होंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा 12 मार्च को वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान सीएनजी व पीएनजी पर वैट की दर को 10 प्रतिशत से घटाकर 7.5 प्रतिशत करने की घोषणा की गई थी।
Next Story