राजस्थान

Jaipur: मुरलीपुरा जोन में कर भुगतान नहीं, कुर्की

Admindelhi1
18 March 2026 1:40 AM IST
Jaipur: मुरलीपुरा जोन में कर भुगतान नहीं, कुर्की
x

जयपुर: नगर निगम के उपायुक्त मुरलीपुरा जोन पवन कुमार शर्मा नेतृत्व में मंगलवार को छह सम्पत्तियों के नगरीय विकास कर बकाया होने पर कुर्क की कार्रवाई की गई, जिसमें 5 सम्पत्तिधारकों द्वारा 20 लाख 30 हजार 355 रुपए की राशि मौके पर ही जमा करवाया एवं एक सम्पत्ति को कुर्क किया गया।

कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी मुरलीपुरा जोन संगीता जैन, राजस्व निरीक्षक अरविन्द सैनी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक शिवम सिसोदिया एवं राजस्व टीम मौजूद रही। उपायुक्त मुरलीपुरा जोन पवन कुमार शर्मा ने बताया कि नगरीय विकास कर बकाया होने पर 5 सम्पत्तिधारकों द्वारा मौके पर ही आर.टी.जी.एस. एवं चैक के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में ब्याज या पैनल्टी पर देय छूट का लाभ लेते हुए अपनी सम्पत्ति के बकाया नगरीय विकास कर राशि निगम कोष में जमा करवाई गई। प्रकाश पब्लिक स्कूल गणेश नगर निवारू लिंक रोड 200 फीट बाइपास पर 10 लाख 22 हजार 681 रुपए बकाया नगरीय विकास कर होने पर सम्पत्ति कुर्क की गई।

Next Story